गोंडा: इफको के गोंडा क्षेत्राधिकारी डॉक्टर डी.के. सिंह का तबादला हो गया है। अब वे प्रयागराज जनपद के फूलपुर में इफको प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उनके स्थान पर अत्तर सिंह ने गोंडा के नए इफको क्षेत्राधिकारी का पदभार संभाल लिया है।
अत्तर सिंह मूल रूप से जनपद सीतापुर के निवासी हैं और इससे पहले फतेहपुर जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जनपद के सभी किसानों तक उर्वरक की आपूर्ति सुचारु रूप से पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसानों और फुटकर विक्रेताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे ताकि वितरण व्यवस्था बेहतर हो सके।
डॉ. डी.के. सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए अधिकारीगणों ने उन्हें नई ज़िम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, अत्तर सिंह के आने से किसानों को नई उम्मीदें भी जगी हैं।