देवी पाटन मंडल डी आई जी की सख्ती से महकमे में हड़कंप

0
33
Spread the love

दिव्यांग बुजुर्ग की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीआईजी सख्त, अधिवक्ता से फोन पर की बात

राजमंगल सिंह ब्यूरो

गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अशोक कुमार ने जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग बुजुर्ग की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित के अधिवक्ता से फोन पर वार्ता कर मामले में प्रभावी पैरवी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को शिविर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में गोण्डा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज निवासी दिव्यांग बुजुर्ग काशीराम वर्मा पुत्र रामनिधि ने डीआईजी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही सुनील पुत्र शिवपूजन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी कृषि योग्य भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।

पीड़ित का कहना है कि जब भी वह अपनी जमीन पर फसल की बुवाई करने का प्रयास करते हैं, तो विपक्षियों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट की धमकी दी जाती है। इसके चलते वह अपनी ही जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भूमि का सीमांकन भी पूर्व में कराया जा चुका है।

मामले की गंभीरता और बुजुर्ग की परेशानी को देखते हुए डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों से पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित के अधिवक्ता से दूरभाष पर बातचीत कर प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ प्रभावी विधिक पैरवी सुनिश्चित कराने की बात कही।

डीआईजी अशोक कुमार ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं का नियमानुसार त्वरित और प्रभावी निस्तारण कराना पुलिस की प्राथमिकता है।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here