गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन

0
26
Spread the love

 गणपति बप्पा का विसर्जन सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल में गणपति बप्पा का विधि-विधान से विसर्जन

गोंडा, 16 सितंबर। सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल, गोंडा में गणपति बप्पा का आगमन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। 14 सितंबर 2026 को विद्यालय परिसर में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।

बुधवार को विद्यालय परिसर में गणपति बप्पा के विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना तिवारी के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। विसर्जन से पूर्व गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई और इसके बाद भक्तिमय माहौल में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। विद्यार्थियों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों राजवीर सिंह, शिवांशु मिश्रा, अक्षत बंसल, उज्जवल सिंह, अखिल त्रिपाठी और प्रतीक मिश्रा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने गणपति बप्पा से अपनी पढ़ाई में सफलता, एकाग्रता और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर अंबुज शुक्ला, सुशील तिवारी, सुनीता शर्मा और सत्यम श्रीवास्तव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
विद्यालय परिवार ने गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here