गोंडा में जीडी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी के नए केंद्र का शुभारंभ

0
11
Spread the love

 एलाइड एवं हेल्थ साइंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और क्लिनिकल इंटर्नशिप की सुविधा

गोंडा, 21 सितंबर। हेल्थकेयर शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत जीडी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी ने गोंडा में अपने नए केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अकादमी की ओर से एलाइड एवं हेल्थ साइंस से जुड़े विभिन्न सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की गई। केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को उनके अपने जिले में गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
अकादमी के माध्यम से 10वीं, 12वीं और स्नातक के बाद हेल्थकेयर क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें ऑफलाइन एवं ऑनलाइन शिक्षा के साथ ब्लेंडेड लर्निंग की सुविधा दी जाएगी। विद्यार्थियों को सिमुलेशन लैब, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंडस्ट्री विजिट और क्लिनिकल इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा।
प्रारंभिक चरण में दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन, कार्डियक केयर टेक्नीशियन, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन-पैरामेडिक, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन और ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा B.Voc और M.Voc जैसे व्यावसायिक शिक्षा आधारित पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
अकादमी की ओर से इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन-बेसिक, मेडिकल नर्सिंग असिस्टेंट, पेशेंट रिलेशंस एसोसिएट और फ्लेबोटोमी टेक्नीशियन सहित विभिन्न सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
अकादमी के अनुसार विद्यार्थियों को अनुभवी फैकल्टी और विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेल्थकेयर संस्थानों में क्लिनिकल इंटर्नशिप और वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
जीडी गोयनका समूह की 32 वर्षों की शैक्षणिक विरासत का उल्लेख करते हुए अकादमी ने कहा कि मजबूत इंडस्ट्री कनेक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और करियर के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले रोजगार के इच्छुक एवं योग्य विद्यार्थियों को जॉब प्लेसमेंट के अवसरों के लिए सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।
गोंडा में नए केंद्र की शुरुआत को क्षेत्र में हेल्थकेयर शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। अकादमी का लक्ष्य विद्यार्थियों को हेल्थकेयर सेक्टर की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर भविष्य के रोजगार और करियर के लिए तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here