महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाना मिशन शक्ति का उद्देश्य: सचिव

0
401
Spread the love
श्री लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व महिला कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से श्री लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति पेज 5.0 के अंतर्गत आपरेशन मुक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दानिश हसनैन व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की गई। सचिव ने लोगों को विधिक जानकारी देते हुए बाल विवाह रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, इसको खत्म करना हम लोगों की अहम जिम्मेदारी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने बालिकाओं को अपने उद्देश्यों को पूरा करने के कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। संरक्षण अधिकारी चंद्र मोहन वर्मा ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पॉन्सरशिप आदि योजनाओं के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आप सभी से मेरी अपेक्षा है कि उक्त योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने में विभाग का सहयोग करें।
महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए जारी टोल फ्री नंबर जैसे 112, 181, 1090, 1098, 108, 102, 1076, 1930 आदि की जानकारी दी गई। सेंटर मैनेजर चेतना सिंह द्वारा जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया गया। श्री लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने सभी बालिकाओं को शसक्त होने के साथ-साथ पूर्ण रूप से जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
समाज सेवी रुचि मोदी ने बालिकाओं को महिलाओं के अधिकारों के बारे जानकारी दी गई। एलबीएस प्राचार्य डॉ रवीन्द्र द्वारा सभी बालिकाओं को सदैव अग्रसर रहने की प्रेरणा दी गई। नारी ज्ञानस्थली की मोनिका ने भी संबोधित किया। एलबीएस की मिशन शक्ति कार्यक्रम की संचालक ने मिशन शक्ति के बारे में बताया गया।
इस दौरान पंकज राव, देवमणि, हितेश आदि के अलावा डालसा व विद्यालय के पदाधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here