सपा की रैली में गूँजे चंदा चोर के नारे

0
7
Spread the love

गोण्डा में सूरज सिंह ने निकाली जन-आक्रोश पद यात्रा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

चंदा चोर गद्दी छोड़ के नारों से गूँजा

 

गोंडा समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और तमाम मांगों को लेकर हुंकार भरी।

सपा नेता सूरज सिंह की अगुआई में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को सपाइयों ने 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। नगर कोतवाली के पास सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग इकट्ठा हुए जहां नगर कोतवाली के पास एक निजी होटल से जन-आक्रोश पैदल मार्च करते हुए डीजे के साथ हाथों में तिरंगा और समाजवादी पार्टी का झंडा लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। सपाइयों ने देशव्यापी और प्रदेशव्यापी जन समस्याओं को लेकर गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओ के ने खाद की समस्या, सिलेंडर की समस्या शहर में जल भराव की समस्या, बिजली की समस्या, जर्जर ट्रांसफार्मर, पुलिस उत्पीड़न, सरकारी अस्पतालों में दुर्व्यवस्था, बजाज चीनी मिल गन्ना भुगतान, सीवर लाइन, नगर में जाम, जौहर विश्वविद्यालय का ध्वस्तीकरण करने के आदेश को लेकर के विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाजवादियों द्वारा जन आक्रोश पैदल मार्च के दौरान “चंदा चोर गद्दी छोड़, शिक्षा का सम्मान बचाओ, हर बेटी की यही पुकार बंद करो उत्पीड़न और अत्याचार, पेपर लीक बंद करो माफियाओं पर कार्रवाई करो” जैसे नारे भी समाजवादियों ने लगाए हैं। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिन भी समाजवादियों पर मुकदमा गलत तरीके से लिखा जाएगा सपा सरकार आने पर उसे पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। खाद की समस्या के लिए आज किसान परेशान है, बिजली की समस्या के लिए किसान परेशान है सिलेंडर की समस्या को लेकर की किसान परेशान है। पुलिस उत्पीड़न से आम लोग़ परेशान है सरकारी अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं में मिले हैं लोग परेशान है। किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है लोग परेशान है बाढ़ से कटान हो रही है कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है लोग परेशान हैँ।

सूरज सिंह ने कहा कि भगवान राम को लाने की बात करने का फर्जी दावा ठोकने वालों की नाक के नीचे से हजारों करोड़ों की चंदा चोरी हो गई और आज तक दूध का दूध पानी का पानी नहीं हुआ।

अरशद हुसैन जिलाध्यक्ष , रणविजय सिंह पूर्व एमएएलसी, महफूज खान पूर्व एमएएलसी सहित आदि उपस्थित रहे और सरकार बदलने का आह्वाहन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here