सांड़ ने पटक पटक कर किसान का काम किया तमाम

0
228
Spread the love

गोंडा। खेत गए किसान की सांड के हमले से मौत हो गई।किसान के मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंजलपुर के तेलियन पुरवा निवासी हनुमान साहू (40) बृहस्पतिवार देर शाम अपने खेत में लगी फसल की रखवाली के लिए गया था। जहां एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुन कर गांव वालों ने सांड के चंगुल से उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सांड ने किसान को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। यह देख कर पूरे गांव में दहशत फैल गई। वहीं घर में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि सांड के हमले से व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here