ज़िंदा शख्स की मौत की सज़ा काट रहा युवक जबकि पाकिस्तान की जेल में कैद है मृतक
बागपत का एक युवक दो साल से जिंदा शख्स की हत्या की सजा जेल में काट रहा हैं। और अब अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए जमानत पर आकर कोर्ट के चक्कर काट रहा है। और जिस शख्स की हत्या का आरोप उस पर है वो भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान की सेंट्रल जेल लाहौर में बंद हैं।
बागपत के इस मामले को समझने के लिए दो साल पीछे फ्लैशबैक में जाना होगा। दरअसल 12 अगस्त 2022 को गाज़ियाबाद के मुरादनगर इलाके के एक गांव में अज्ञात लाश मिली थी। जिसकी 16 अगस्त 2022 को मुरादनगर के नेकपुर गांव के शख्स के कपड़ो के आधार पर उसकी शिनाख्त अपने बेटे तेजवीर के रूप में की। जिसके बाद बागपत के चमरावल गांव में रहने वाले गौरव त्यागी सहित 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके चलते गौरव त्यागी को पुलिस ने अरेस्ट किया और जेल भेज दिया था। लेकिन इसी बीच कुछ दिनों बाद गांव में खुफिया विभाग की टीम एक फोटो के साथ नेकपुर गांव पहुंची और फोटो में दिख रहे जिस शख्स की शिनाख्त की वो तेजवीर था। खुफिया विभाग के लोगों ने बताया कि तेजवीर फिलहाल पाकिस्तान ई सेंट्रल जेल लाहौर मे बंद हैं।
जिसके बाद ये बात जैसे तैसे गौरव त्यागी और उसके परिजनों को मिली तो उन्होंने RTI के तहत जानकारी मांगी जिसमे पता चला कि जिस तेजवीर की हत्या की सज़ा गौरव 2 साल से काट रहा हैं वो तो पाकिस्तान में बंद है। जिसके चलते अब युवक कोर्ट की शरण मे पहुंचा हैं और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए चक्कर काट रहा हैं।