ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0
540
Spread the love

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गतब्लॉकब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया शुभारंभ 

सी एच सी इटियाथोक में विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर में मानसिक रोगियों को मिला इलाज
मानसिक बीमारियों से बचाव के लिए तनावमुक्त रहने के साथ भरपूर नींद लेना जरूरी : डॉ आकांक्षा शंकर

गोंडा, 24 अक्टूबर 2024||
गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटियाथोक में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया | शिविर का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि  पूनम द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख इटियाथोक, गोण्डा के द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉक्टर सुनील पासवान अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटियाथोक एवं डॉक्टर एसके प्रजापति ने मानसिक स्वास्थ्य व इससे जुड़ी अन्य बीमारियों के रोकथाम, बचाव और इलाज पर अपने विचार रखे |
मनोचिकित्सक डॉ आकांक्षा शंकर ने विभिन्न प्रकार के मानसिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया | इस दौरान उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए व्यक्ति को नींद 6 से 8 घंटे लेना जरूरी है | इसके अलावा प्रतिदिन व्यायाम, साफ सफाई, शुद्ध और ताजा भोजन, धूम्रपान का सेवन न करना समेत अन्य जरूरी आदतों को को अपने दैनिक जीवन में जरूर शामिल करना चाहिए, इससे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है | मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता उमेश कुमार ने जनसामान्य को मानसिक बीमारियों के लक्षणों जैसे- नींद न आना, उलझन, घबराहट, मिर्गी के दौरे, डिप्रेशन, सिर में दर्द, चक्कर आना, आत्महत्या के विचार आना,अपने आप से बात करना, शक करना, भूत प्रेत की छाया दिखना, डर लगना, पढ़ाई में मन न लगना आदि के विषय में जानकारी दी । साथ ही साथ शासन द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया तथा प्रत्येक सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोण्डा कार्यालय में आयोजित होने वाले मेडिकल दिव्यांग बोर्ड में तो मानसिक और शारीरिक दिव्यांग प्रमाण पत्र और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया और मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी चिकित्सकीय उपचार व परामर्श के लिए ए एस मेडिकल कॉलेज,गोण्डा में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक आने की सलाह दी |
इसके अलावा उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को फॉलोअप वा परामर्श के लिए मेडिकल कॉलेज के मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन नंबर 6392540889 वा राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या होने पर परामर्श के हेतु टेली मानस हेल्प लाइन नंबर 14416 पर संपर्क करने की सलाह दी गई | शिविर में साइकेट्रिक नर्शिंग ऑफिसर कमला मिश्रा द्वारा सभी प्रकार की मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया | इस मौके पर बीपीएम एसपी द्विवेदी, बीसीपीएम दिनेश कुमार व सीएचसी के समस्त स्टाफ, आशा व एएनएम उपस्थित रहीं |

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here