गोंडा जनपद में विनोद साहनी की हत्या के बाद मामला लगातार सुर्खियों में है। हत्या के विरोध और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग के बीच कांग्रेस पार्टी ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया है।आज AICC के प्रतिनिधिमंडल ने विनोद साहनी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में AICC की राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम, AICC ओबीसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, AICC नेशनल कोऑर्डिनेटर रमेश मौर्य और AICC ओबीसी पूर्वांचल जोन के ऑब्जर्वर राधेश्याम जायसवाल शामिल रहे।प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से घटना की जानकारी ली और कहा कि विनोद साहनी की हत्या के मामले में उनके परिजनों को न्याय मिलना चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।गौरतलब है कि विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद गोंडा में व्यापक आक्रोश देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।






















