स्वच्छ भारत मिशन जागरूकता कार्यक्रम, 207 लोगों ने लिया हिस्सा

0
45
Spread the love

बहराइच। कारीकोट, जनपद बहराइच में 22 अगस्त 2026 को SBI Foundation एवं Pankh संस्था द्वारा संचालित SBI Sanjeevani Mobile Medical Unit (MMU) के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन (SBM) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं अध्यापकगण को स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसमें कुल 207 लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण बेहद आवश्यक है। ग्रामीणों को घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई रखने, कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने, खुले में शौच से बचने तथा शौचालय का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, भोजन से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने तथा आसपास जलभराव एवं गंदगी न होने देने के बारे में जानकारी दी गई। व्यक्तिगत स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में कीटनाशक दवा एवं खरपतवारनाशक दवा का छिड़काव भी किया गया। दवाओं के छिड़काव और उपयोग के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।जागरूकता कार्यक्रम को रोचक और सहभागितापूर्ण बनाने के लिए स्वच्छता संबंधी चर्चा, प्रश्नोत्तरी, समूह गतिविधि तथा स्वच्छता शपथ जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्रामीणों और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता को बढ़ावा देने में सहयोग का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ ही परिवार एवं समुदाय के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छ गांव, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज” तथा “स्वच्छता अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं” का संदेश दिया गया। ग्राम स्तर के सहयोगियों, अध्यापकगण एवं MMU टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।MMU टीम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकित मिश्रा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुधीर कुमार वर्मा, नर्सिंग स्टाफ अनुज प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट प्रिंस मिश्रा, लैब टेक्नीशियन विजय कुमार प्रजापति एवं पायलट नवजोत सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here