युवक ने छात्रा को मारी गोली जाने क्या है पूरा मामला

0
838
Spread the love

 ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा को युवक ने मारी गोली

 यूपी के औरैया जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्रा कोचिंग से पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी तभी असलहाधारी एक युवक ने छात्रा को रोकते हुए उसके सीने में गोली मार दी।गोली की आवाज सुनकर आसपास भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

कहां का है मामला कैसे हुई घटना विस्तृत

औरैया जनपद के सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे के पास 19 वर्षीय गौरी पुत्री संजय दुबे निवासी सत्तेश्वर मोहल्ला देर शाम लगभग 8:30 बजे कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रही थी तभी जालौन चौराहे के पास छात्रा को जानने वाला युवक रामजी सोनी निवासी तकिया मोहल्ला ने तमंचे से फायर कर छात्र के सीने में केगोली मार दी और मौके से फरार हो गया।गोली की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई और घायल छात्रा सड़क पर गिर गई। करेगा कीदआसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली औरैया पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही सैफई रेफर कर दिया।

डॉक्टर का बड़ा बयान

सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शत्रुघ्न ने बताया कि गौरी दुबे नाम का मरीज आज 9:15 बजे लाया गया जिसके चेस्ट पर गोली लगी हैं। जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक कैसे हुई हत्या

 गोली लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक 19 वर्षीय लड़की को उसके जानने वाले रामजी सोनी द्वारा जालौन चौराहे पर लगभग 8:30 बजे गोली मारी गई है तत्काल मौके पर जिला अस्पताल लाया गया जहां बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं परिजनों से वार्ता कर कारणों की जांच की जा रही किन कारणों से उसे गोली मारी गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम में गठित कर दी गई है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here