सपा कार्यलय 54 लाख का जुर्बना पूर्व जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

0
540
Spread the love

:जनपद संभल में अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता फिरोज खान पर बिजली विभाग ने 54 लाख का लगाया जुर्माना, सपा कार्यालय में 12 साल से हो रही थी बिजली चोरी।

वी/ओ: जनपद संभल में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिजली चोरी के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद अब विभाग ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर 54 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया है।समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में बिना कनेक्शन के बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। विभाग ने 2012 से लेकर अब तक जुर्माना जोड़ा है।
बता दें कि बीते 20 अक्टूबर को संभल तहसील क्षेत्र के सरायतरीन पक्का बाग स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान के सपा कार्यालय पर बिजली विभाग ने छापा मारा था।सपा कार्यालय में बिजली विभाग ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ी थी।
कार्यालय पर बिजली मीटर भी नहीं लगा था।इस मामले में बिजली विभाग ने फिरोज खान के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में विजिलेंस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब फिरोज खान के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में 54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से सपा कार्यालय से बिजली कनेक्शन नहीं होने के बाद भी बिजली का उपयोग किया जा रहा था। बिजली चोरी पकड़े जाने के चलते यह जुर्माना लगाया गया है। बिजली विभाग के प्रावधान के अनुसार फिरोज खान को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
बाइट:नवीन गौतम, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग संभल

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here