महिला शिकायतों का हो गुणवत्तापरक निस्तारण: ऋतु शाही

0
570
Spread the love

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही ने की जनसुनवाई

जिला कारागार में महिला सेल व कस्तूरबा गांधी विद्यालय हलधरमऊ का किया निरीक्षण

गोण्डा बुधवार को उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय व जिला कारागार में महिला सेल का निरीक्षण किया गया। सर्किट हाउस में जनसुनवाई दौरान 25 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए है, जिसमें से 14 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया, जबकि 11 प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। श्रीमती शाही ने कहा कि महिलाओं/बालिकाओं की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। इसके पश्चात उन्होंने महिला अपराधों व महिला/बालिका के लिए संचालित योजनाओं से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सदस्य ने महिला जिला पंचायत सदस्य, महिला ग्राम प्रधान, महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सखी समूह की बहनों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव घर तक जागरूकता कर पात्रों को उनसे लाभान्वित कराये जाने का भरसक प्रयास करें। इसके बाद सदस्य श्रीमती शाही ने जिला कारागार में महिला सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां महिला बंदियों से बातचीत की तथा उन्हे मिठाई खिलाई तथा उनके साथ रह रहे बच्चों का भी हाल चाल जाना और, उन्हें फल वितरित किया। इसके उपरान्त उन्होंने हलधरमऊ स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाय तथा उनके आवासीय सुविधा में कोई कमी न होने पाये। सदस्य के आगमन पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक दूबे, महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डीटीआरपी अनिल द्विवेदी, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, केन्द्र प्रशासक चेतना सिंह, परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा, परामर्शदाता दीपशिखा शुक्ला, सिद्धनाथ पाठक, हितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here