शादी कराकर एक लाख बीस हजार की ठगी का अनोखा मामला आया सामने।
शादी संपन्न होने के बाद गाड़ी से ससुराल जा रही दुल्हन ने डायल 112 पुलिस को किडनैपिंग की सूचना देकर डाल दिया उलझन में।
यूपी के बदायूं में एक लाख बीस हजार रूपए देकर बिचौलिए के माध्यम से शादी करना मंहगा पड़ गया है। दुल्हा पक्ष से एक लाख बीस हजार की रकम वसूलने के बाद विवाह समारोह संपन्न कराया जिसके बाद विदा होकर गाड़ी से जा रही नई नवेली दुल्हन ने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए शोर मचा दिया और तो और अपने मोबाइल फोन से किडनैपिंग की खबर डायल 112 पुलिस को दे दी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पूरा मामला जिले के दातागंज थाना क्षेत्र का है। यहां कस्बे के रहने वाले कुछ बिचौलिए ने शातिराना अंदाज में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी युवक को शादी का झांसा देकर ठगी कर ली। बताते है कि युवक से शादी के नाम पर एक लाख बीस हजार रूपए तय किए गए। दुल्हन लड़की हरियाणा राज्य से बुलाई गई और चार अन्य लोग भी उसके साथ आए थे। दुल्हा बनने और शादी संपन्न होने से पूर्व युवक से तय की गई रमक ली गई जिसके वीडियो भी लड़के पक्ष ने कैमरे में लड़के पक्ष ने कैद कर लिए गए। आरोप है कि जिसके बाद शादी संपन्न हुई। विवाह समारोह पूर्ण होने के पश्चात दुल्हन को दुल्हा विदा कराकर ससुराल ले जाने लगा। कि इस दौरान गाड़ी में सवार दुल्हन ने शोर मचा दिया और पीआरवी 112 पुलिस को खुद का अपहरण कर ले जाने का शोर मचा दिया। पुलिस की एन्ट्री होने पर पूरे मामले के आरोप प्रत्यारोप के दौरान पोल पट्टी खुल गई। जिसके बाद पुलिस कथित दुल्हन और उसके साथी सहित लड़के पक्ष को थाने ले आई। हालांकि कुछ लोग मौके से रफूचक्कर हो गए। ठगी का एहसास होने पर दुल्हे के पिता नरेश ने दातागंज पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।
दातागंज पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और हरियाणा की रहने वाली लड़की को लेकर जानकारी जुटाई जा रही जिसके बाद जो भी तथ्य निकलकर आयेंगे उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
इधर मामले का पता चलने पर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है कोई इसे लूटेरी दुल्हन बता रहा तो कोई घटना को सही मान रहा है जबकि पैसे लेनदेन का वीडियो भी सामने आया है। ऐसे में पूरे प्रकरण में क्या सच्चाई निकलकर आए सभी की निगाहें पुलिस तप्दीश पर टिकी हुईं है।
●