अहंकार के कारण ही व्यक्ति का पतन होता है -श्री रविशंकर जी महराज

0
340
Spread the love

 

गोन्डा श्री महापुराण कथा को लेकर गोंडा नगर में श्री पार्थिव पूजन सेवा समिति द्वारा आयोजित पंचवटी श्री सीताराम आश्रम रिसिया शाखा गोंडा के तत्वाधान में सवा लाख पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा बड़गांव पुलिस चौकी के पास स्थित शारदा मैरिज लान में आयोजित चौथे दिन शनिवार को प्रातः6 बजे से पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक का पूजन प्रारंभ हुआ। जिसमें पार्थिव शिवलिंग पूजन रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। जिसमें नारियल के जल से अभिषेक किया गया, जिससे नेत्र रोग मुक्त माना जाता है। पार्थिव पूजन के समय तमाम भक्तगण मौजूद रहे। शुक्रवार को सांयकाल तृतीय दिवस की कथा में श्री रविशंकर जी महाराज गुरु भाई जी ने शिव कथा एवं दिव्य कथाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यदि भगवान की कृपा हो तो चोर भी कुबेर जैसे पद को प्राप्त कर सकता है। साथ ही साथ प्रजापति दक्ष की कथा सुनाते हुए बताया की अहंकार के कारण व्यक्ति का पतन हो जाता है। तदु परांत शिव विवाह की कथा का वर्णन सुनकर सभी श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गए। भगवान शिव का बारात रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी धर्मशाला से निकलकर कथा स्थल तक पहुंचा । भगवान भोले की बारात में श्रोतागण खूब झूमे।कथा स्थल पर उज्जैन से आईं महाकाल की विराट झांकी सजी हुई थीं। कथा में मुख्य यजमान श्रीमती आरती सोनी एवं संतोष सोनी रहे। कथा के दौरान बीच-बीच में भगवान भोलेनाथ की ” सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में,मतवाले दुल्हे में” भजनों की अमृत वर्षा हुई। कथा में साज सज्जा और कोरस पर शिवा पंडित और राघव पंडित ग्रुप रहा। कथा समाप्ति पर आरती हुई उसके बाद प्रसाद वितरण होगा।

कथा के दौरान दौरान मंडलीय प्रभारी संदीप मेहरोत्रा, शिव शंकर सोनी,रवि सोनी,अमित सोनी,दीपक मराठा,उमेश शुक्ला,के डी मिश्रा,विशाल बंसल,सूर्य प्रकाश सोनी ,देवेंद्र सोनी,आयूष सोनी ,रमेश गुप्ता, रविंद्र कुमार सिंह, राकेश गुप्ता,राम शंकर कसौधन,राजेश गुप्ता, दिलीप मिश्रा,माया सोनी,कनक लता सोनी, ममता सोनी, रंजना सोनी सहित तमाम श्रोतागण मौजूद रहे।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here