पति पत्नी से हुवा झगड़ा तो पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग

0
1344
Spread the love

सो रहे पति का पत्नी ने काटा गुप्तांग

पति पत्नी के झगड़ा तो अक्सर आपने सुने होंगे लेकिन यह घटना दिल को दहला देने वाली है एक पत्नी अपने पति से इस कदर नाराज हुई की पति का गुप्तांग ही काट दिया ।

दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना में एक पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने झगड़े के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना उत्तरी दिल्ली के शक्ति नगर में हुई, जहां दंपति हाल ही में बिहार से शिफ्ट हुए थे। यह दोनों की तीसरी शादी थी।

आरोप के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात दिवाली के जश्न के बाद, पति नशे की हालत में घर आया और उसकी पत्नी से बहस हुई। बहस के बाद पत्नी घर से बाहर चली गई, लेकिन थोड़ी देर बाद धारदार हथियार के साथ वापस लौटकर उसने पति पर हमला कर दिया।

पति को पहले बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने कहा कि जब पति बयान देने के लिए तैयार होगा, तब और जानकारी प्राप्त की जाएगी। यह मामला बेहद गंभीर है और स्थानीय पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here