हिस्ट्रीशीटर व शराब माफिया को गोलियों से भुना

0
584
Spread the love

 हिस्ट्री शीटर व शराब व्यवसाई को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा, कई घायल

बागपत के ढिकौली गांव में एक लाख के ईनामी ज्ञानेंद्र ढिकौली और शराब माफिया प्रवीण बब्बू के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें 25 हजार के ईनामी प्रवीण उर्फ बब्बू ढिकौली की मौत हो गई। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है यह घटना थाना चांदीनगर क्षेत्र के ढिकौली गांव में हुई, जहां 1996 से प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया है और गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। दरअसल इस वारदात की जड़ें पुरानी रंजिश में हैं, जो कई सालों से दोनों पक्षों के बीच तनाव का कारण बनी हुई थी। देर रात इसी रंजिश को लेकर समझौते की बात चल रही थी और दोनों पक्षो के लोग बैठे थे। तभी समझौते का प्रयास विफल हो गया और गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें प्रवीण उर्फ बब्बू पर पहले बलकटी से हमला किया गया और लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षो में गोलियां चली, प्रवीण बब्बू सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमे प्रवीण की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here