गोंडा में जीडी गोयंका मेडिकल डिप्लोमा सेंटर का शुभारंभ, बृजभूषण बोले—गरीब बच्चों के लिए बनेगा अवसरों का केंद्र

0
19
Spread the love

गोंडा में जीडी गोयंका हेल्थ डिप्लोमा सेंटर का उद्घाटन, बृजभूषण बोले—गरीब बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगा संस्थान

राजमंगल सिंह

गोंडा। शहर में सोमवार को जीडी गोयंका हेल्थ डिप्लोमा सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। उन्होंने सेंटर के शुभारंभ पर संस्थान के सीईओ सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मंच से संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जीडी गोयंका एक बड़ी संस्था है और गोंडा में इस तरह के संस्थान की शुरुआत होना जिले के लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि यहां से गरीब परिवारों के बच्चे भी हेल्थ क्षेत्र से जुड़े डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर सकेंगे। संस्थान की ओर से प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध कराए जाने को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाला यह सेंटर आने वाले समय में जनपद के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।


कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद ने उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने संबंधी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर कहा कि उन्होंने राजभर का बयान सुना नहीं है। उन्होंने कहा कि छोटे राज्य से फायदा होता है या नुकसान, यह इतना छोटा विषय नहीं है कि तत्काल कोई टिप्पणी की जाए। इसके लिए संबंधित तर्क और रिसर्च को समझना जरूरी है। राजभर ने हाल में उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बात कही है।
UPI चार्ज और राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “मैं तो राहुल गांधी के ऊपर बोल चुका हूं, ये राहुल गांधी का दुर्भाग्य है।” हाल के दिनों में UPI शुल्क को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आई है।

आगरा में UGC को लेकर चल रहे प्रदर्शन और जाम के सवाल पर उन्होंने कहा, “संघर्ष चल रहा है, चिंता मत करिए, हो गया है।” आगरा में UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रदर्शन और यातायात प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here