पूर्व सांसद के विधायक बेटे ने पिता को दोबारा सांसद बनने के लिए 35 किलोमीटर कावड़ लेकर चले

0
71
Spread the love

सरयू जल लेकर 35 किमी पैदल यात्रा पर निकले विधायक प्रतीक भूषण, पिता बृजभूषण के कष्ट दूर होने की कामना की

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने अपने पिता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कष्ट दूर होने की कामना को लेकर धार्मिक यात्रा शुरू की है। रविवार को विधायक ने सरयू नदी से जल लेकर करीब 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। उनके साथ परिवार के सदस्य, समर्थक और बड़ी संख्या में शुभचिंतक भी मौजूद रहे।

विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह सरयू नदी से जल लेकर पैदल चलकर पौराणिक दुखहरण नाथ मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर पहुंचने के बाद वह सरयू से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह के कष्ट दूर होने और उनके स्वस्थ एवं सुखी रहने की कामना को लेकर की जा रही है।
यात्रा के दौरान विधायक ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहना चाहिए। लोगों के बीच किसी तरह का मनमुटाव और वैमनस्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की कामना की।
पैदल यात्रा के दौरान समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। विधायक ने इस दौरान वर्ष 2029 में संसद पहुंचने की बात भी कही। उनकी इस धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से चर्चा बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here