निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस के अवसर पर किया नुक्कड़ नाटक

0
90
Spread the love

खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से है जहां हिंदी दिवस के अवसर पर गोंडा शहर के एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिंदी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गोंडा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के लोगों के साथ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया नुक्कड़ नाटक का शीर्षक हिंदी जागरूकता था छात्र-छात्राओं ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर आरपीएफ के जवानों के साथ हिंदी के ऊपर नुक्कड़ नाटक करते हुए जागरूकता कार्यक्रम किया

वही स्कूल टीचर रिंकी मिश्रा ने बताया जिस तरह से आज के परिवेश में हिंदी को छोड़कर अंग्रेजी में सब बात करने लगे हैं अंग्रेजी को बढ़ावा दिया जा रहा है वही हिंदी सभ्यता को कहीं ना कहीं हम पीछे छोड़ते जा रहे हैं आज हिंदी दिवस के उपलक्ष में हम अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर नुक्कड़ नाटक करके हिंदी जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं जिससे देश-विदेश से आने जाने वाले यात्री भी देखेंगे और प्लेटफार्म पर रहने वाले सभी यात्री देखेंगे और जागरूक होंगे

वहीं जागरूकता कार्यक्रम खत्म होने के बाद आरपीएफ के इंस्पेक्टर ने रेलवे की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए छात्र-छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here