करनैलगंज(गोंडा)। नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने अपनी 25वीं शादी की सालगिरह पर न केवल एक बड़े समारोह का आयोजन किया बल्कि 51 पेड़ लगाकर स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश भी दिया। नगर के व्यापारी अवधेश कुमार सिंघानिया व उनकी पत्नी ममता सिंघानिया की 25 वीं शादी की सालगिरह पर उन्होंने नगर में जबरदस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोज के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा लोगों को संदेश भी दिया। इस मौके पर अजय कुमार सिंघानिया, अमित कुमार सिंघानिया, अंकुर कुमार, रूपम, नीतू सिंघानिया, रश्मि, आकृति, अनुराग, अर्पित, आदित्य, अनन्या के साथ-साथ अशोक सिंघानिया, नंदकिशोर सिंघानिया, प्रमोद सिंघानिया, रामजीलाल मोदनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, यशवर्धन सिंघानिया सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।