0
349

विस्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हुआ गोश्ठी
बलरामपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर के कार्यालय सभागार किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा डॉ अजय कुमार शुक्ला ने किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के द्वारा हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिवस लोगों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार करने और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के हर व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य और सुविधा उपलब्ध कराना है।डॉ अतुल कुमार सिंघल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 से हुई थी। शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन से बहुत कम देश जुड़े थे लेकिन धीरे-धीरे समय से साथ सदस्य देशों की संख्या बढ़ती गयी। वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन में 193 सदस्य देश शामिल है।अरविंद मिश्रा जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 एक फैलती महामारी, एक प्रदूषित धरती, कैंसर, अस्थमा, हृदय रोग जैसी बढ़ती बीमारियों से लोगों और ग्रह को स्वस्थ रखने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया का ध्यान इस ओर खीचेगा। यह संगठन विश्व स्तर पर विशेष कर सरकार स्वास्थ्य संगठन, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं उनको स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इस गोष्ठी में पुनीत मानी त्रिपाठी, राजेश पांडेय, राम गुलाम वर्मा, सगुन त्रिपाठी, डॉ श्याम जी , दिलीप मिश्रा, जगदीश सिंह, संदीप मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्टर संतोष गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here