24 घंटे के अंदर गोंडा पुलिस ने हत्या के आरोपीको किया गिरफ्तार

0
442

थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

Gonda up दिनांक 02.02.2023 को सूर्य कुमार शुक्ला पुत्र शिव प्रसाद शुक्ला ने थाना उमरीबेगमगंज पर सूचना दी कि दिनांक 01.02.2023 को रात्रि करीब 10.30 बजे मेरे पुत्र सुनील शुक्ल को छीनैती की नियत से विपक्षी प्रिंस तिवारी व उसके साथी द्वारा रोककर तमंचे से फायर कर हत्या कर दी गई हैं। उक्त सूचना पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमे गठित कर थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज को निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान पतारसी-सुरागरसी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाला आरोपी अभियुक्त-01. प्रिंस तिवारी उर्फ प्रिंस प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक सुनील शुक्ल व अभियुक्तगण की गाड़ी आमने- सामने आ जाने के कारण कहासूनी, गाली-गलौज व मारपीट होने लगी, मारपीट के दौरान अभियुक्तगण द्वारा गाडी से पेचकश निकाल कर गर्दन पर वार कर दिये जिससे सुनील शुक्ला को अन्दरूनी चोटे आयी, जिसके कारण सुनील शुक्ला की मृत्यु हो गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. प्रिंस तिवारी उर्फ प्रिंस प्रकाश तिवारी पुत्र शिवमगन तिवारी निवासी टनटनवापुर मौजा लिलोइकला थाना उमरीबेगमगंज, गोंडा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 36/2023 धारा 341, 504, 302, 34 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here