20 वर्षीय लड़की की शव मिलने से इलाके में मचा हड़काम

0
469
Spread the love

गोण्डा।कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सेल्हरी गांव के कुशहा मजरा के पास सड़क पर 20 वर्षीय लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी है।सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी करनैलगंज उमेश्वर प्रभात सिंह और प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने आस–पास के व्यक्तियों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान ना हो सकी मौके पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार संजय गुप्ता ने बताया कि आज सुबह कुशहा गांव के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि मंशापुरवा रोड पर एक अज्ञात शव पड़ा है,शव एक बोरे में बांध कर फेंका गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here