हत्या का प्रयास करने के दो आरोपी गिरफ्तार

0
590
Spread the love

 

मसौधा। पूरा कलंदर पुलिस ने थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में गुरुवार को घर में घुसकर हुई मारपीट के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घटना में 6 गंभीर रूप से घायल थे। जिसमें तीन को गंभीरावस्था में सीएचसी मसौधा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज चल रहा ।वहीं पुलिस ने पीड़िता विमला सिंह की तहरीर पर सुरेश सिंह पुत्र स्वर्गीय तपेश्वरी सिंह राकेश सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी फिरोजपुर थाना पुरा कलंदर सहित 10 लोगों के धारा 147.148.149.323.324.452.504.307 की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का कहना है कि पीड़िता विमला सिंह की तहरीर पर नामजद आरोपियों में सुरेश सिंह व राकेश सिंह निवासी फिरोजपुर थाना पुरा कलंदर को 2 अदत आलाजरब लकड़ी का डंडा के साथ मसौधा बाजार के तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here