सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम का दौरा सीएमओ को लगाई फटकार

0
739
Spread the love

सिद्धार्थनगर यूपी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिले में किया ताबड़तोड़ निरीक्षण। सर्व प्रथम डिप्टी सीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलौली का किया निरीक्षण। निरीक्षण में स्वच्छता आदि खामियां मिलने पर सीएमओ को लगाई कड़ी फटकार। आशा बहुओं के बकाया मानदेय को तुरंत भुगतान कराने का दिया निर्देश। सीएचसी के निरीक्षण के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मिठवल पहुँचे डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने बा की बेटियों

। पठन पाठन व्यवस्था के साथ मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी। इसके अलावा मिठवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत समोगरा में आयोजित गाँव चौपाल में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यूपी सरकार के 6 माह पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि प्रदेश में कानून का राज और मजबूती से स्थापित हुआ है गुण्डे, माफिया या तो ऊपर पहुँचे हैं या सलाखों के पीछे हैं। जयंती पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नमन करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। चौपाल कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम ने जनपद स्तरीय अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने कुछ अफसरों के पेंच भी कसे और समयानुसार पूर्ण गुणवत्ता से कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here