संघर्ष की कोख से जन्मे समाजवादी अभिषेक यादव

0
612
Spread the love

संघर्ष की कोख से जन्मे हैँ समाजवादी-अभिषेक यादव
नौजवान सपा की ओर हो रहे आकर्षित-सूरज सिंह

Up gonda गोण्डा नौजवान PDA जागरूकता सदस्यता अभियान के तहत 20 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को एलबीएस महाविद्यालय के सामने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिषेक यादव ने युवाओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का जन्म संघर्ष कोख से हुआ है, समाजवादी पार्टी में छात्रों/नौजवानों ने कई बार बड़े आंदोलन कर सफलता हासिल की है। आज छात्रों के साथ धोखा हुआ है छात्रों को ठगा गया है। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने नौजवानों से संघर्में साथ देने का आह्वाहन किया पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि युवा शक्ति क्रांति लाने में सक्षम है हम सब मिलकर सदस्यता अभियान को बल देंगे। सपा नेता सूरज सिंह ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि जब जब समाजवादी सरकार बनी तब युवाओं ने अहम भूमिका निभाई, उन्होंने अपने पिता स्व० पंडित सिंह को याद करते हुए कहा कि मंत्रीजी भी युवाओं की आवाज सदैव बुलन्द करते थे । सूरज सिंह ने कहा कि कोई भी युवा हो वो24 घंटे उनके मदद सहयोग के लिए तैयार है। सूरज सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा बड़ी संख्या में सपा से जुड़ रहे हैँ। सूरज सिंह ने सभी फ्रंटल के अध्यक्षगण और पदाधिकारियों को सफल कार्यक्रम के लिये बधाई दी।
राष्ट्रीय सचिव संजय सविता ने गौरा से आये साथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
एलबीएस की छात्रा रिया सिंह, मुस्कान यादव, मुस्कान ओझा, सायबा रायनी ने रक्षा सूत्र बांधकर बेटियों की रक्षा की सौगंध ली। बहनों को रक्षा की सौगंध के साथ साथ रिटर्न गिफ्ट भी उपहार स्वरूप दिया गया। आयोजक श्री दीपू यादव जिलाध्यक्ष मुलायम यूथ ब्रिगेड, श्री सिद्धार्थ सिंह जिलाध्यक्ष छात्र सभा, श्री पंकज गोस्वामी जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, श्री शहान अख्तर जिलाध्यक्ष युवजन सभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन बब्बू सोनी राष्ट्रीय सचिव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here