फर्जी अभिलेखों पर कार्य कर रहे 4 शिक्षक को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सेवा समाप्ति का दिया आदेश

0
994
Spread the love

 

गोंडा जहां एक बार फिर से एसआईटी जांच में खुलासा होने के बाद गोंडा जिले में फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रहे चार प्राथमिक शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया गया। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने चारों शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश देते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को इन चारों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

इन बर्खास्त शिक्षकों को वेतन समेत विभिन्न मदों में दी गई धनराशि की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बर्खास्त शिक्षकों पर लगभग 4 करोड़ों रुपए की रिकवरी के आदेश दे दिए गए हैं।

बर्खास्त किये गये शिक्षकों में बेलसर के प्राइमरी स्कूल (पूरे गोड़ियन) में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात और संतकबीरनगर जिले के जमिरा गांव के निवासी राजेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय (राजापुर रेतवागाड़ा) में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात व आजमगढ़ जिले के ग्राम भदौरा खास निवासी विनोद कुमार सिंह, मुजेहना के प्राथमिक विद्यालय (पूरे सिधारी) में तैनात कुलदीप और इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपाल ग्रंट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार यादव शामिल हैं। इन सभी के शैक्षणिक अभिलेख फर्जी पाये गये हैं। अभिलेखों के सत्यापन हेतु बार-बार निर्देशों के बावजूद उपस्थित न होने पर सभी चार शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

अब ऐसे बर्खास्त शिक्षकों पर लगभग 4 करोड़ों रुपए की रिकवरी के आदेश दे दिए गए हैं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि ये लोग दूसरे व्यक्ति के शैक्षिक अभिलेख प्रयोग कर दूसरे नाम पर अपने अभिलेख, पैन कार्ड, आधार कार्ड लगाकर वेरीफिकेशन कराकर नौकरी पाकर वेतन ले रहे थे। ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर वित्त एवं लेखा विभाग को पत्र भेजा गया है। और उनके वेतन भुगतान का आकलन कराया जा रहा हैं। ऐसे लगभग 60 शिक्षक हैं जिनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है। बीएसए ने कहा कि अब ऐसे और लोगों पर नजर है, जो फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे हैं।

 

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here