पेंशनर्स की समस्याओं का शीघ्र होगा निस्तारण

0
459
Spread the love

पेंशनर्स की समस्याओं का शीघ्र होगा निस्तारण

उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था प्रयागराज की मासिक बैठक संपन्न

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था प्रयागराज की मासिक बैठक कोषागार कार्यालय के त्रिवेणी सभागार में हुई। पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई और कमेटी के विस्तारित पदाधिकारी का संस्था के संरक्षक जी के श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण कराया। प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने पेंशनर्स के मांगों के प्रति बढ़ती जा रही उपेक्षात्मक रवैया की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राशि कारण की कटौती 10 वर्ष तक किया जाए, विधवा, पुत्र बधू को पारिवारिक पेंशन की सुविधा प्रदान की जाए। दीनदयाल कैशलेस व्यवस्था में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। आठवें वेतन मान के संबंध में पेंशनरों के मामले में पैदा की गई भ्रामक स्थिति को स्पष्ट किया जाए। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित बिलों का त्वरित गति से भुगतान किया जाए। सभा में अध्यक्षीय संबोधन श्री जायसवाल ने कहा कि पेंशनर देश के वरिष्ठ नागरिक है और मतदाता भी हैं उन्हें परेशान किया जाना स्वीकार नहीं है। कोषाध्यक्ष विद्याधर त्रिपाठी ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। भगवान प्रसाद मिश्र, डॉ सीएस राठौर, आरके कबीर, रामगोपाल द्विवेदी, डॉ बी के श्रीवास्तव, शंभू नाथ श्रीवास्तव, इंद्रा कान्त द्विवेदी, संजय कुमार पांडे, माया शंकर श्रीवास्तव, डॉ फिरोज आलम आदि वक्ताओं ने संस्था के प्रयासों के उल्लेखनीय कार्यों पर हर्ष व्यक्त किया। यह भी संकल्प लिया गया कि संस्था और मजबूत बनाने, पेंशनरों के हित में कार्य करने के लिए हम सभी सदस्य तन, मन,धन से प्रतिबद्ध हैं। जिला मंत्री डॉ बीके मिश्रा ने कहा कि आप सब के सहयोग एवं समर्पण की भावना से ही संस्था को दिन पर दिन सफलता मिल रही है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके बनर्जी ने अतीत के त्याग का स्मरण कराया। संस्था के संरक्षक सीपी गुप्ता एवं वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार भारती के निधन पर सदस्यों ने दु:ख व्यक्त करते हुए मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here