पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

0
942
Spread the love

1 दिन में दो पालियो में हो रहा पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत लगातार भ्रमण शील रहते हुए परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर प्रथम पाली की परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया सम्पन्न

गोण्डा। आज दिनांक 23.08.2024 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2023 की प्रथम पाली (पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे) की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष, सी0सी0टी0वी0 व सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया।

परीक्षा केन्द्रों पर लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक व पुलिस के अधिकारी कर्मचारीगणों से वार्ता कर पुलिस भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा को सुचितापूर्ण, निर्विवाद एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराया गया। पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद में 23 से 31 अगस्त तक जनपद के 13 परीक्षा केन्द्रों में हो रही है। प्रथम पाली की परीक्षा के दृष्टिगत कार्यकारी संस्था द्वारा प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका व गोपनीय सामग्री सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सुपुर्द किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका व गोपनीय सामग्री को सम्बन्धित स्कूलों तक पहुॅचाया गया तथा उसकी रिसीविंग कार्यकारी संस्था को दी गयी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोंग्राफी करायी गयी। ड्यूटी पर कार्यरत सभी अधि0/कर्मचारीगणों द्वारा सतर्क दृष्टि रखते हुए ड्यूटी का निर्वहन किया गया तथा कंट्रोल रूम द्वारा लगातार सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी गयी। प्रभारी यातायात द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखा गया। पुलिस सोशल मीडिया सेल द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, ट्विटर, फेसबुक व व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो पर निरंतर निगरानी की जा रही है।

वही गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा चल रही है। हमारे साथ सभी अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी जगह शुचितापूर्ण ढंग से नकल विहीन परीक्षा कराई जा रही है। और सभी परीक्षार्थी सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर भी नजर रखे जा रही है। अगर कोई अफवाह फैलता है तो तत्काल उसका खंडन करके कार्यवाही भी की जा रही है। विभिन्न जिलों से परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के लिए आने जाने सहित रुकने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here