दो लाख इक्कीस हज़ार रू की मदद कर अखिलेश यादव ने दिखाया बड़ा दिल!

0
667
Spread the love

दो लाख इक्कीस हज़ार रू 2,21,000/- की मदद कर पूर्ब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिखाया बड़ा दिल

गोण्डा सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि आज लखनऊ प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष  से मिलकर एक निर्धन परिवार के बेटे दुर्गेश (डेहरास) को रू०2,21,000 की मदद कराई!

परसपुर विकासखंड अंतर्गत डेहरास ग्राम पंचायत का रहने वाला है कम उम्र होने के साथ-साथ पिछले 7 सालों से समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित है छोटे से बड़े सभी कार्यक्रमों में दुर्गेश भाग लेता है और अब दुर्गेश पार्टी के हित की बात को भी रखता है समाजवादी पार्टी की सरकार जब उत्तर प्रदेश में थी कराए गए कार्यों का बखूबी एक एक कर लाभ भी बताता है । समाजवादी पार्टी का सबसे कम उम्र का सिपाही दुर्गेश ने जब सहायता के लिए न्याय की गुहार लगाई तो समाजवादी पार्टी के नेता सूरज सिंह ने तुरंत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक दुर्गेश की आवाज को पहुंचाने का काम किया।
बताते चलें कि कल दुर्गेश का एक वीडियो वायरल था जिसमें इंसाफ़ की गुहार लगाते बच्चे को आज अपने नेता के समक्ष ले जाने पर उन्होंने भारी मदद कर इंसाफ दिलाने के लिए प्रशासन से भी कहा!
गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में दुर्गेश के बड़े भाई की हत्या हो गयी थी, दुर्गेश ने बताया कि उसी रात सूरज भैया ने पहुँचकर अन्त्येष्टि की व्यवस्था कर आर्थिक मदद भी की थी और प्रशासन से बात कर न्याय के लिए कहा।

सपा नेता ने कहा कि जनपद गोण्डा में जब भी किसी परिवार को कष्ट होता है चाहे किसी की मृत्यु सांड के मारने से हो, चाहे साँप ने काटा हो, किसी बच्चे को जानवर ने खा लिया हो या फिर किसी की हत्या होती है तो श्री अखिलेश यादव जी मदद करते हैं।
आभार आपका!

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here