गोण्डा के आदित्य सिंह राजपूत मुंबई T 20 में मचाएंगे धमाल

0
103
Spread the love

गोण्डा का लाल आदित्य सिंह मुंबई T-20 में मचाएगा धूम

गोण्डा जनपद के उमरी बेगमगंज क्षेत्र के अकौनी गांव के रहने वाले युवा क्रिकेटर आदित्य सिंह आज अपने हुनर के दम पर मुंबई के क्रिकेट जगत में पहचान बना रहे हैं। एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले आदित्य की सफलता की कहानी संघर्ष, मेहनत और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण है।
आदित्य सिंह को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि रही है। गांव की गलियों से शुरू हुआ उनका सफर आज मुंबई जैसे बड़े शहर के मैदान तक पहुंच चुका है। उनके क्रिकेट प्रतिभा को सबसे पहले उनके चाचा ने पहचाना। आदित्य के हुनर को देखते हुए उनके चाचा उन्हें अपने साथ मुंबई ले गए, जहां उन्होंने न केवल उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई, बल्कि क्रिकेट में आगे बढ़ने का भी पूरा मौका दिया।


मुंबई पहुंचकर आदित्य ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट पर भी पूरा ध्यान दिया। उन्होंने विभिन्न स्थानीय और क्लब स्तर के मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक और पुरस्कार अपने नाम किए। उनकी बल्लेबाजी और खेल के प्रति अनुशासन ने कोच और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
अब आदित्य सिंह को मुंबई T-20 टीम में खेलने का अवसर मिला है, जिससे उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर है। पूरे इलाके के लोग आदित्य की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
आदित्य का कहना है कि वे अपने गांव और परिवार का नाम रोशन करना चाहते हैं और भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का सपना भी देखते हैं। उनकी मेहनत और लगन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में वे क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बन सकते हैं।
गोण्डा का यह होनहार खिलाड़ी अब मुंबई T-20 में अपने प्रदर्शन से धूम मचाने को तैयार है। अगर आदित्य इसी तरह मेहनत करते रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here