ओली नाम के कुत्ते का निधन होने पर राजकीय सम्मान के साथ की गई अंतिम विदाई

0
883
Spread the love

Up gonda:-गोंडा- उत्तर प्रदेश पुलिस में 10 साल 2 माह तक अपनी सेवाएं देने के बाद डॉग ‘ओली’ ने आज अंतिम सांस ली. शनिवार को ओली ने अंतिम सांस लेने के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. एसपी, SP सिटी, SP ट्रैफिक और ASP ने राजकीय सम्मान के साथ ओली को अंतिम विदाई दी. 10 मार्च 2011 में जन्मी ओली की 1 वर्ष की उम्र में साल 2012 में तैनीती डॉग स्क्वायड में तैनात हुई और तैनाती के 6 माह प्रशिक्षण के तुरंत बाद ओली ने बड़े- बड़े कारनामे करने शुरू कर दिये थे और ‘ओली’ का अपराधियों को पकड़वाने और महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा करने में सराहनीय योगदान रहा. लेकिन आज ओली के चले जाने से सबकी आंखें नम हैं.


गोंडा पुलिस के डाग स्क्वायड में तैनात ‘ओली’ का 10 साल की लंबी सेवा के बाद निधन हो गया. निधन पर पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई. एक्सप्लोसिव श्र्वान ‘ओली’ का जन्म 10 मार्च 2011 को हुई थी और नायक हैण्डलर तुलसी सोनकर के देख-रेख में श्र्वान ओली’ का प्रशिक्षण राष्ट्रीय श्र्वान प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश से हुआ था. 6 माह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओली का गोंडा में 17 जून 2012 को पुलिस लाइन में आना हुआ था. आज 10 वर्ष 2 माह बाद दोपहर 2 बजे कतर्व्य पालन के दौरान श्र्वान ओली की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया की यूं तो ओली  सैकड़ो मामलों का खुलासा कराया लेकिन 2014 में तोपखाना में छुपाये गये बम का पता लगाया, वर्ष 2015 में सिलेंडर फटने की अफवाह पर ईट पत्थर में दबे बारूद का पता लगाया, 2016 में जनपद बहराइच में रेलवे स्टेशन के पास कचड़े के ढेर में बम का पता लगाया और साल 2018 में झाड़ी में हथगोला का पता लगाया और 2021 में वजीरगंज में मकान में दबे बारूद का पता लगाया. तोमर ने कहा कि ओली को आज अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई है और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

*पुलिस लाईन गोण्डा के डाग स्क्वायड में तैनात ‘ओली’ के निधन पर रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि*
*’ओली’ का अपराधियों को पकड़वाने व महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा करने में रहा अमूल्य योगदान*
गोण्डा पुलिस के डाग स्क्वायड में तैनात ‘ओली’ के निधन पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। ‘ओली’ ने अपराधियों को पकडवानें व महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया । वह हमेशा अमर रहकर हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
*एक्सप्लोसिव श्र्वान ‘ओली’ का परिचय*
एक्सप्लोसिव श्र्वान ओली’ का जन्म दिनांक 10.03.2011 को हुई थी नायक हैण्डलर तुलसी सोनकर के देख-रेख में श्र्वान ओली’ का प्रशिक्षण राष्ट्रीय श्र्वान प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर जनपद ग्वालियर मध्यप्रदेश से हुआ था। 06 माह प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् ओली का आगमन दिनाकं 17.06.2012 को पुलिस लाइन गोण्डा में हुआ था। आज दिनाकं 06.08.2022 को समय 14.00 बजे कतर्व्य पालन के दौरान श्र्वान ओली का स्वर्गवास हो गया।
*जनपद गोण्डा में नियुक्ति क दौरान किये गये सराहनीय कार्य का विवरण निम्नवत् है-*
01. माह अप्रैल वर्ष -2014 में कोतवाली देहात के अन्तर्गत तोपखाना में छुपाये गये बम का पता लगायी।
02. माह अक्टूबर वर्ष 2015 में थाना खरगूपुर में सिलेंडर फटने की अफवाह पर ईट पत्थर में दबे बारूद का पता लगाई।
03. माह मई वर्ष 2016 में जनपद बहराइच थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास कचड़े के ढेर में बम का पता लगायी।
04. माह दिसंबर 2019 में थाना कटरा बाजार के अंतर्गत चंद्रवतपुर घाट के किनारे गुमटी के पीछे झाड़ी में हथगोला का पता लगायी
05. माह नवंबर 2021 थाना वजीरगंज के अंतर्गत टिकरी कस्बा के करीब मकान में दबे बारूद का पता लगायी
*’ओली’ के अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि के दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here