हत्या कर शव को छिपाने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0
665
Spread the love

Gonda पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में हत्याकर शव को छिपाने के 02 वांछित अभियुक्तों-01.गज्जर उर्फ शाह मोहम्मद, 02.बुग्गा उर्फ कलिमुन्निशा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने वादी फारुख पुत्र रफीक नि0 ग्राम कनौता थाना मोतीगंज जनपद गोंडा के 11 वर्षीय लड़के सुहेल की हत्या कर शव को छिपा दिया था। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त गण-*
01. गज्जर उर्फ शाह मोहम्मद पुत्र नसीबदार नि0 ग्राम कनौता थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।
02. बुग्गा उर्फ कलिमुन्निशा पत्नी हफीजुल्ला नि0 ग्राम कनौता थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-39/22, धारा 302,201 भादवि थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।

*गिरफ्तार कर्ता टीमः-*
थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार मय टीम।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here