गोंडा कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाला मामला आया है जहां 2017 में एक नव विवाहिता महिला के अचानक ना मिलने से ससुराल जन व मायके वालों में विवाद छिड़ गया था
मायके वालों द्वारा ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद पति विनय कुमार ने भी कविता के भाई अखिलेश बहादुर, रिश्तेदार धर्मेंद्र उर्फ साहिल अरविंद कुमार अर्जुन कुमार मीना देवी और गुड़िया के खिलाफ अपहरण करके बंधक बनाए जाने को लेकर के 20 दिसंबर 2022 को मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मायके वालों द्वारा एक गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। लेकिन जब महिला का कोई पता नहीं चला, तो परेशान होकर के करीब 1 साल बाद महिला थाने में मायके वालों द्वारा पति विनय कुमार, देवर निरंजन, देवर रतन, नंनद लड़ो और सासू कांति के खिलाफ दहेज न मिलने के चलते हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए 24 जुलाई 2022 को मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पति ने भी दर्ज कराया था पत्नी के भाई पर अपहरण का मुकदमा
कागजों में गायब हुई महिला ने बताया कि 2017 में हमारी शादी हुई थी। 2021 में मैं अपना घर छोड़कर के चली गई थी। मेरे घर वाले मुझे मारते पीटते थे। मैं यहां से अपने पति का घर छोड़कर के अयोध्या गई थी। वहां से मैं सीधे लखनऊ चली गई थी। ददुआ बाजार के रहने वाले विनय कुमार से हमारी शादी हुई थी। मैं लखनऊ में जहां रह रही थी। वहीं रहना पसंद करूंगी। मैं घर वालों से नहीं मिलना चाहती हूं।
दोनों तरफ से मुकदमा दर्द कराए जाने के बाद गोंडा पुलिस और महिला थाने की पुलिस द्वारा पूरे मामले में जांच की जा रही थी।