हत्या करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल फावड़ा बरामद
गोण्डा थाना को0 नगर क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 23/24.04.2022 की रात्रि सुनील कुमार गौतम पुत्र गंगाराम निवासी कोरी पुरवा उम्मेदजोत थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा की पड़ोस के रहने वाले राजिंदर प्रसाद पुत्र कल्लू राम द्वारा सिर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी गयी थी। मृतक की मां की तहरीर पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0 261/22 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 को0 नगर को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए हत्या करने के आरोपी अभियुक्त राजिंदर प्रसाद गौतम को गिरफ्तार कर आलाकत्ल फावड़ा बरामद कर लिया गया। अभियुक्त राजिन्दर प्रसाद व मृतक सुनील कुमार गौतम के बीच दो दिन पूर्व विवाद हुआ था जिसमें मृतक सुनील कुमार गौतम द्वारा राजिन्दर प्रसाद को मारा-पीटा गया था इसी बात से क्षुब्द होकर राजिन्दर प्रसाद द्वारा सुनील कुमार गौतम के ऊपर फावड़े से वार कर हत्या कर दी गयी थी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
01.राजिन्दर प्रसाद पुत्र कल्लू राम नि0 कोरी पुरवा मौजा उम्मेदजोत थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0-261/22, धारा 302 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
*बरामदगीः-*
आलाकत्ल फावड़ा।
*गिरफ्तार कर्ता टीमः-*
पंकज कुमार सिंह प्र0नि0 को0 नगर मय टीम।