सामाजिक संस्था द्वारा स्कूली बच्चों के लिए निःशुल्क ई रिक्शा चलाई गयी।

0
688
Spread the love

 

धानेपुर, गोंडा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने टीम मुजेहना सहायता समूह द्वारा स्कूली छात्राओं के लिए निःशुल्क ई रिक्शे की व्यवस्था की गई है। जिसका उद्घाटन क्षेत्र के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में किया गया। आपको बता दें कि मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र में संचालित मुजेहना सहायता समूह के द्वारा स्कूली छात्राओं को स्कूल आने जाने के लिए एक ई-रिक्शे की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके उद्घाटन में समूह द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करते हुए ई-रिक्शे को लोकार्पित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे सोनवरषा पोखरा के महंत संत छोटे बाबा व मुस्लिम धर्म गुरू सैय्यद खलीक अशरफ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रिक्शे को रवाना किया। इस अवसर पर समूह के अध्यक्ष जावेद अंसारी,सेठ नजर मोहम्मद, इसरार अहमद, सतीश तिवारी, छोटू चूड़ी वाले, ज्योति गैस एजेंसी संचालक मंसाराम वर्मा, शाहिद अली सिद्दीकी व समाजसेवी अनिल सिंह समेत तमाम लोग मौजूद

  गोंडा आज दिनांक 3 जुलाई 2022 को ग्राम पंचायत दुल्हापुर बनकट में महिला स्वयं सहायता समूह के संयुक्त टीम द्वारा आदर्श सद्भावना समिति उत्तर प्रदेश के सहयोग से महिला मिशन शक्ति पर आधारित कार्यशाला का आयोजन प्राइमरी पाठशाला दुल्हापुर बनकट में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रुप से सरस महिला स्वयं सहायता समूह दुल्हापुर बनकट रीता महिला स्वयं सहायता समूह दुल्हापुर बनकट झलकारी बाई स्वयं सहायता समूह दुल्हापुर बनकट कंचन महिला स्वयं सहायता समूह दुल्हापुर बनकट फौजदार महिला स्वयं सहायता समूह दुल्हापुर बनकट अतिरिक्त अन्य समूह की महिलाओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया कार्यशाला को समूह सखी रीता द्वारा प्रार्थना गीत करा कर कार्यशाला का शुरुआत कराया गया जिसमें मुख्य रुप से महिलाओं के चलाई के लिए चलाई जा रही योजनाएं वृद्धा विधवा पेंशन सुमंगला योजना जननी सुरक्षा योजना मातृत्व वंदना योजना गर्भवती धात्री को मिलने वाले राशन की जानकारी देते हुए स्वावलंबन को आगे बढ़ाने पर बल दिया समूह सखी री ता द्वारा बताया गया सिलाई की जानकारी रखने वाली महिलाएं अपने अपने कागजात उपलब्ध करावे जिससे उनको प्रशिक्षण पर भेजा जा सके आदर्श सद्भावना समिति उत्तर प्रदेश के प्रबंधक दिलीप शुक्ला द्वारा शराबबंदी को लेकर नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि जल्द ही दुल्हापुर बनकट में शराब के कारोबार को बंद कराते हुए स्वावलंबन की धारा से जोड़ने के लिए विभागीय प्रयास से महिलाओं को तथा वंचित समाज को नई जिंदगी देने का प्रयास संस्था करेगी इसमें चाहे जो कुर्बानी देना पड़े हम सरकार के साथ और समाज के साथ खड़े दिखाई पड़ेंगे कार्यशाला में दुल्हापुर बनकट पुलिस बीट के चार दयानंद यादव यस आई संतोष यादव महिला आरक्षी भावना सिंह सुषमा द्विवेदी नेहा सिंह क्षेत्रीय लेखपाल को सम्मानित किया गया महिला आरक्षी भावना सिंह तथा सुषमा द्विवेदी द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के आत्मरक्षा है तमाम टोल फ्री नंबर ओं के विषय में बताया और उसकी उपयोगिता पर बल दिया इस अवसर पर मजदूर नेता राजबहादुर सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार गब्बर दुबे पूनम गौतम सुशीला अनीता श्रीदेवी कंचन शांति कार्यक्रम संयोजक अर्जुन तथा राकेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे। भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है स्वयं सहायता समूह जिसको लेकर अब शासन प्रशासन पूरी तरह से लगा है।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here