गोंडा कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से राज ठाकरे को चेतावनी देते हुए कहां है अयोध्या की सीमा में नहीं घुसने देंगे राज ठाकरे को| |
गोण्डा कैसर गंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं राज ठाकरे को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। अयोध्या भौगोलिक दृष्टि से उत्तर भारत की धरती है। लगभग सभी हिन्दू देवी देवताओं की जन्म स्थली उत्तर भारत मे है। इसलिए उत्तर भारत मे रहने वाला हर इंसान खुद को भगवान श्रीराम वंशज सेवक और उपासक मानता है। उत्तर भारतीयों का अपमान भगवान श्री राम का अपमान है इसको हम अपने स्वाभिमान और सम्मान से जोड़कर देखते है और किसी भी कीमत पर उत्तर भारतीयों का अपमान करने वालो को हम भूल नही सकते। ये बात अलग है कि जिस प्रकार भगवान श्री राम दयालु थे और समाज मे सबका उद्धार उन्होंने किया उसी तरह उत्तर भारत का बच्चा बच्चा भी दयालू स्वभाव का है। इसलिय मेरी सलाह है कि राज ठाकरे ने जिस तरह पहले बम्बई और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों को अपमानित किया था उसके लिए उत्तर भारतीयों से माफी मांगे फिर अयोध्या आने की सोचे। मा मुख्यमंत्री जी से भी मेरा अनुरोध है कि राज ठाकरे जब तक माफी न मागे उन्हें उत्तर प्रदेश में आने और मिलने की इजाजत न दे….सांसद बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश