सरयू और गोमती नदी में डूबने से 4 लोगों की मौत
चार लोग तैर कर सुरक्षित निकले बाहर
अन्य डूबने वालों की तलाश जारी
अयोध्या /बाराबंकी। मंगलवार को अयोध्या और बाराबंकी जिले में अनहोनी घटनाएं हुईं। अयोध्या स्थित राम की पैड़ी में नहाते समय गोंडा का एक युवक डूब गया। रेस्क्यू कर उसके शव को निकाला गया। वहीं अयोध्या पुराने पुल के पास नहाते समय एक अन्य युवक की डूबकर मौत हो गई। तीसरी सबसे बड़ी घटना अयोध्या – बाराबंकी सीमा पर बह रही गोमती नदी में एक नाव पलट गई जिसमें सवार करीब 12 लोग डूब गए। इसमें चार लोग तैर कर निकल आए। अन्य डूबने वालों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया जिसमें दो लोगों का शव बरामद किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
मंगलवार को सुबह अपने तीन चार दोस्तों के साथ सरयू स्नान करने प्रखर सिंह (18) पुत्र पंकज सिंह निवासी गायत्री पुरम गोंडा राम की पैड़ी में डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक नहाते समय सरयू नदी से जुड़े साइफन की ओर चला गया और उसी में फंस गया।
दूसरी घटना अयोध्या पुराने पुल के पास की है। दोस्तों के साथ स्नान कर रहा नवयुवक अयोध्या में डूब गया।
बगल में डूब रहे युवक को बचाने के चक्कर में खुद डूबा।
अयोध्या में पुराने पुल के पास स्नान कर रहा नवयुवक दीपक मौर्य पुत्र रामचंद्र मौर्य आयु 21 वर्ष निवासी मेहदौना चौकी बारुन थाना इनायतनगर नदी में डूब गया। डूबे नवयुवक की तलाश में मौके पर जुटी जल पुलिस।घटना की सूचना पर मेहदौना(मुरावन टोला) स्थित घर में मचा कोहराम।
तीसरी घटना सीमा क्षेत्र के पास गोमती नदी की है।
गोमती नदी में नाव डूबने से एक बड़ा हादसा हुआ है। नाव पर सवार 10 से अधिक लोगों के जहां डूबने की आशंका है वहीं अब तक दो शव नदी से बाहर निकाले गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई है।
मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के विगनिया घाट का है। मंगलवार को दोपहर बाद गोमती पार करते समय एक नाव नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव पर 22 लोग सवार थे। तैराकी जानने वाले कुछ लोग तो तैरकर नदी से बाहर आ गए जबकि 10 से अधिक लोग नदी में डूब गए।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुटी पुलिस ने अब तक नदी से दो शव बाहर निकाले हैं जबकि अन्य की तलाश जारी है। नाव डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। नदी के घाट पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
एसडीएम पुलिस टीम के साथ मौके पहुंच गए है। जानकारी मिलते ही कई परिजन भी रोते बिलखते नदी के घाट पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है।