समाजवादी पार्टी के ग़द्दावर नेता हुये गिरफ्तार

0
1688
Spread the love

झाँसी में सपा के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह गिरफ्तार

झांसी में कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने व पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में समाजवादी पार्टी पूर्व गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस पर गाड़ी बरामदगी के दौरान फायरिंग भी की गई।

 पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 16 तारीख को कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह को कन्नौज जेल से झांसी न्यायालय पेशी पर लाया गया था। इस दौरान झांसी न्यायालय से लेकर मोठ-एट सहित कन्नौज तक पुलिस का पीछा कर हमला किया गया अभद्रता की गई। पुलिस ने इस घटना में विभिन्न धाराओं में ग्यारह मुकदमे दर्ज कर लिए है। वही उन्होंने बताया की लेखराज ने एट थाना में खुद अपना सर दीवाल में मार लिया और पुलिस टीम को धमकियां की वह लोग मुझे छुड़ाने आए थे तुम लोगों ने नही जाने दिया में आत्महत्या कर लूंगा और पुलिस को फसा दूंगा। वही उन्होंने बताया की लेखराज को छुड़ाने के लिए घटना में प्रयुक्त गाड़ी यूपी-93 बीआर 1100 को गत रात्रि मोठ थाना क्षेत्र अनिल यादव मोठ नगर पंचायत अध्यक्ष के घर से बरामद कर ली। बरामद के दौरान अनिल की गिरफ्तारी हो गई। वही अन्य आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग गए। डीआईजी ने बताया की इस घटना में साजिशकर्ता दीप नारायण सिंह पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी का नाम प्रकाश में आया था। इस पर देर रात पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह घर से फरार हो गए थे। लगातार पुलिस की टीम लगी हुई थी। आज दोपहर दीप नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी ने बताया पेशी पर आने जाने वाले आरोपियों की अब पुलिस निगरानी करेगी मुलकातियो का वेरिफिकेशन होगा। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी शामिल है वह कितने भी बड़े अपराधी हो भी हो बक्शे नही जायेंगे।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here