संयुक्त टीम के साथ की गई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी*

0
988
Spread the love

संयुक्तटीम के साथ की गई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

Gonda बुधवार को आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त औषधि देवीपाटन मंडल गोंडा के निर्देशन में गठित टीम में शामिल औषधि निरीक्षक आलोक त्रिवेदी बलरामपुर एवम जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो गोंडा द्वारा आर्यनगर बहराइच रोड में नशीली दवाओं के विक्रय करने की शिकायत में औचक छापेमारी आर्यनगर एवम मल्लापुर बहराइच रोड पर 10 मेडिकल स्टोरों का छापे की कार्यवाही कि गई, छापे के कार्यवाही के दौरान जैसवाल मेडिकल स्टोर, राम मेडिकल एजेंसी, शुभम मेडिकल एजेंसी, खान मेडिकल स्टोर,गायत्री फार्मा, मीना मेडिकल एजेंसी, गणेश मेडिकल स्टोर, दिवेदी मेडिकल स्टोरों की जांच की गई एवं 02 मेडिकल स्टोर आदित्य मेडिकल स्टोर एवम श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर का 22/1/d के तहत फार्मासिस्ट के सत्यापन कराए जाने तक क्रय विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया दिया गया। साथ ही मेडिकल स्टोर में रखी विक्यार्थ प्रदर्शित औषधियों में से 04 औषधियों का रेंडम्ली आधार पर नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया, छापे के दौरान अवैध रूप से नशीली औषधियों का विक्रय होता नही पाया गया।
अवैध रूप से नशीली औषधियों की बिक्री पर प्रतिबंध/रोकथाम हेतु आगे भी छापे की कार्यवाही जारी रहेगी।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here