लाखों समर्थकों के साथ कैसरगंज सांसद ने 90 किलोमीटर लंबी निकाली तिरंगा यात्रा

0
1085
Spread the love

Up Gonda जहां देश आजादी का 75 वा वर्षगांठ मना रहा है तो कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज बीजेपी सांसद ने 90 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा आज निकाली है इस तिरंगा यात्रा की खास बात यह है आर्य नगर कटरा विधानसभा से यह तिरंगा यात्रा निकली है जो कौड़िया कटरा करनैलगंज परसपुर तरबगंज होते हुए नवाबगंज में समापन होगा इस बीच मुख्य रूप से कटरा विधानसभा विधायक बावन सिंह के विधानसभा क्षेत्र से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई सभी विधानसभाओं के विधायक इस तिरंगा यात्रा रैली में मौजूद रहे।

https://youtu.be/m0HF7KH1DDw

 

तिरंगा यात्रा की शुरुआत कल बीजेपी सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र बहराइच से करके गोंडा के रास्ते हुए अपने घर नवाबगंज में समापन करेंगे तिरंगा यात्रा में बीजेपी विधायक मौजूद के साथ हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा में लोग शामिल रहे। वहीं बीजेपी सांसद ने कहा कि आजादी का 75 वां वर्षगांठ पूरा हो चुका है और देश अपने पैर पर खड़ा हो चुका है हमें पूरी दुनिया में अपने पुरुषार्थ को दिखाने की जरूरत है वही अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा यह दोनों लोग अब समाप्त हो चुके हैं इनको जनता नकार चुकी है बीजेपी शासन ने बिहार की राजनीति पर बोलते हुए कहा कि अभी हम यूपी की राजनीति देख रहे हैं जब योगी जी मोदी जी बिहार में ड्यूटी लगाएंगे तो बिहार जाकर बिहार को ठीक करेंगे।

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आजादी के 75 वर्ष हम लोग पूरा कर चुके हैं और मोदी जी के निर्देश पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकल रही है। मैंने कल ही अपने लोकसभा क्षेत्र बहराइच से ही तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर दी थी। आज तिरंगा यात्रा में सारे विधायक है हमारी तिरंगा यात्रा में सभी विधायक मौजूद है। और यह तिरंगा यात्रा 90 किलोमीटर की है। तिरंगा यात्रा के पीछे जो संदेश छुपा हुआ है संदेश यह है हर आदमी को देश के प्रति कुछ न कुछ संकल्प लेना चाहिए यह पुरुषार्थ का समय है। 75 वर्ष में भारत अब अपने पैर पर खड़ा हो चुका है। अब हमें दुनिया में पुरुषार्थ दिखाना है। अखिलेश यादव, राहुल गांधी इनके अब दिन बीत चुके इनको कोई सीरियस नहीं लेता है। यह दोनों लोग समाप्त हो चुके हैं। जनता ने इनको नकार दिया है। ताकत ने कहा आज के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव का सवाल हमसे मत पूछिएगा हम तो अभी उत्तर प्रदेश की राजनीति देख रहे हैं। अभी उत्तर प्रदेश में है जब मोदी जी योगी जी ड्यूटी लगाएंगे बिहार में तो बिहार भी पहुंचेंगे बिहार में ठीक करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद पुत्र कुश्ती संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्ण भूषण शरण सिंह, नवाबगंज प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, जिला पंचायत सलाहकार महेंद्र सिंह ,प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्रा उर्फ निशु मिश्रा, कटरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व विधायक बावन सिंह व उनके बेटे वैभव सिंह ने किया तो वही करनैलगंज विधानसभा की अध्यक्षता अजय सिंह विधायक ने किया तरबगंज विधानसभा मैं विधायक प्रेम नारायण पांडे ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान।

बाइट:- बृज भूषण शरण सिंह, भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष व बीजेपी सांसद।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here