लड़की को बहला फुसला कर करता था यह काम जिसके साथ हुई घटना घटित

0
159

 

थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Gonda up : उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिला शशक्ती करण पर कानून सख्त करते हुए दिखाई दे रहे है लेकिन अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आरहे।ताजा मामला गोंडा जनपद के खोड़ारे छेत्र का है जन्हा एक मनचले युवक ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फसाया फिर लेकर फरार होगया । येसे मंचलो के लिए सरकार का बनाया कानून इनके लिए पड़ा भारी।

गोंडा पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर  राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खोड़ारे पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-19/24, धारा 363,366,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 26.02.2024 को थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी रामप्रसाद द्वारा उनकी लड़की को अपने परिजनों के सहयोग से बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 प्रेमचन्द्र सिंह को सुपुर्द की गयी थी। आज दिनांक 27.02.2024 को थाना खोड़ारे द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त रामप्रसाद को कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. रामप्रसाद पुत्र सन्तराम नि0 ग्राम महोइया थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-19/24, धारा 363,366,504,506 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 प्रेमचन्द्र सिंह।
02. हे0का0 अमरनाथ।
03. म0आ0 वन्दना अग्निहोत्री।

*मीडिया सेल, गोण्डा।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here