गोण्डा दिनांक 05.06.2022 को करनैलगंज-बहराइच मार्ग (हुजूरपुर रोड़) पर सड़क दुर्घटना में 01 महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 179/22 धारा 279, 304ए भादवि व 184 एम0वी0 ऐक्ट पंजीकृत किया गया था। दुर्घटना के वक्त गांव के कुछ उपद्रवियों द्वारा करनैलगंज-बहराइच मार्ग को अवरुद्ध कर हंगामा किया गया था। जिस सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा थानाध्यक्ष कटराबाजार को आवश्यक कार्यवाही करनें के कड़े निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में थानाध्यक्ष कटराबाजार द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हेतु थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 188/2022 धारा 143,341,188 भा.द.वि. पंजीकृत कराया गया था। आज दिनांक 14.06.2022 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त के नामित 05 नफर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
01. समीर खाँ पुत्र कलीम निवासी निन्दूरा जौगिनपुरवा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।
02. अमजद खाँ पुत्र दिलावर निवासी निन्दूरा जौगिनपुरवा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।
03. फैजल खां पुत्र मुंशी रजा निवासी निन्दूरा जौगिनपुरवा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।
04. महबूब खां पुत्र कल्लू निवासी निन्दूरा जौगिनपुरवा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।
05. जहावर खां पुत्र निशार अहमद निवासी निन्दूरा जौगिनपुरवा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार कर्ता टीमः-*
01. थानाध्यक्ष कटराबाजार चितवन कुमार मय टीम।