मादक पदार्थों के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

0
389

*अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*

Gonda पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान जितेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 550 ग्राम अवैध गाँजा (अवैध मादक पदार्थ) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. जितेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह निवासी बौढिहा थाना –तरबगंज, जनपद- गोंडा

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-782/2022, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 550 ग्राम अवैध गाँजा (अवैध मादक पदार्थ) बरामद

*गिरफ्तार कर्ता-*
उ0नि0 जितेन्द्र कुमार मय टीम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here