महिला को झांसा देकर अगवा करने का किया प्रयास

0
365

करनैलगंज(गोंडा)। शाम ढलने के बाद अपने घर जा रही एक महिला को बाइक सवार ने झांसा देकर अगवा करने का प्रयास किया। ग्राम गौरवा खुर्द निवासी पूजा देवी ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि बीते रविवार को वह अपनी सास सुधादेवी व बच्चों के साथ सत्संग आश्रम गोंडा गई थी। शाम 7 बजे वह करनैलगंज के यतीम खाना चौराहे पर वापस पहुंची। उसके बुलाने पर देवर पिंकू बाइक से आया और बच्चों के साथ अपनी मां को घर छोड़ने लेकर चला गया। कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और कहने लगा कि पिंकू ने भेजा है उनकी बाइक खराब हो गई है। जाकर मेरी भाभी को ले आओ। उसके बातों में आकर महिला छोटी बच्ची के साथ बाइक पर बैठ गई। गांव की तरफ बाइक मुड़ता न देखकर महिला हल्ला गुहार करने लगी। जिस पर व्यक्ति ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारते हुये चुप रहने को कहा। इतने में बाइक काफी आगे निकल गई, अपने को असुरक्षित महसूस कर गोद में छोटी बच्ची होते हुये भी महिला बाइक से कूदने का प्रयास करने लगी। जिस पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाराज व्यक्ति महिला की पिटाई करने लगा, हल्ला गुहार सुनकर आस पास के लोग दौड़े। जिन्हें आता देखकर वह बाइक लेकर फरार हो गया। मगर उसका मोबाइल मौके पर छूट गया। जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया है। महिला ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। नगर चौकी प्रभारी को जांच व कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here