भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट हुई आउट ,कही खुशी कंही गम

0
427

गोण्डा लोकसभा शीट पर लोगो की प्रतिच्छा हुई खत्म वही कैसरगंज लोकसभा सीट पर लगी लोगो की टकटकी

 

गोण्डा लोकसभा सीट के सांसद कीर्ति वर्धन सिंह के सामने अभी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रेया वर्मा जातीय समीकरण पर चुनाव लड़ रही है वही विशेष समुदाय भी कयास लगाया जारहा की स्पोर्ट करेंगी। लेकिन वही भारतीय जनता पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास कही न कही सभी वर्ग के लोगो को सोचने पर मजबूर कर देगी देखने वाली बात होगी इस चुनाव में कौन किसको देता है मात ।

बीजेपी ने गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को तीसरी बार बनाया प्रत्याशी,2019 के चुनाव में सपा प्रत्याशी को 166000 वोटो से हराकर हासिल की थी विजय।

भारतीय जनता पार्टी ने आज यूपी के 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। बीजेपी ने अपनी पहली सूची में गोंडा 59 लोकसभा सीट से वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को एक बार फिर से तीसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया है। कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी से गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद है। कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पिता पूर्व कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह सपा सरकार में पूर्व कृषि मंत्री थे। 2019 लोकसभा के चुनाव में बीजेपी सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने 508190 वोट पाकर समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रहे स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को 166360 मतों से हरा करके विजय हासिल की थी। कीर्ति वर्धन सिंह का जन्म 1 मार्च 1966 को मनकापुर के राजा आनंद सिंह और रानी वीणा सिंह के घर लखनऊ में हुआ था। उनकी शैक्षणिक योग्यता में एम.एससी. शामिल है। (भूविज्ञान) और उन्होंने अपनी शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की । उनकी शादी 16 नवंबर 2002 को कुंवारानी मधुश्री सिंह से हुई। उनका एक बेटा भंवर जय वर्धन सिंह है जिसका जन्म 10 नवंबर 2006 को हुआ। वहीं समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन से पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। दोनों पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद गोंडा में चुनावी बिल्कुल बज चुका है। और अब दोनों प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपने अपनी पार्टियों द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर समर्थन की मांग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here