भारतीय किसान क्रांति यूनियन की हुई मासिक बैठक

0
623
Spread the love

गौ आश्रय केंद्र बना बैठक का मेन मुद्दा,छुट्टा जानवर से किसान होरहे परेसान

करनैलगंज(गोंडा)। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की मासिक बैठक तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और संगठन की सक्रियता व विस्तार करने पर जोर दिया। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम क्षेत्र के किसान एवं यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही के चलते छुट्टा जानवरों को गौ आश्रय केंद्र पर न भेजने से किसानों की फसल का भारी नुकसान होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। भूपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के पालन में कार्यकर्ताओं की संख्या सीमित रखी गई। जिसमें घनश्याम सिंह, रामदेव सिंह, रामदेव, सुरेंद्र सिंह, कमरुल निशा, रियाज अहमद, भानु प्रताप मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here