भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह ने विपक्ष पर साधा निशान, वही मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

0
144

गोंडा : बीजेपी सांसद व भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया लगातार गोंडा लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को केंद्र की मोदी सरकार के दस सालों में किए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनाया जा रहा है।वहीं बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया ने सपा,कांग्रेस,

ओवैसी और टीएमसी पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए सीएए कानून को लेकर बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है।सीएए की एक और बड़ी उपलब्धि है कि अगल-बगल के जो राष्ट्र हैं जहां पर हिंदुओं के ऊपर तमाम अत्याचार हो रहे हैं, वह इस कानून के तहत देश में शरण पा रहे हैं।अगर कोई यहां पर आना चाहता है तो उसको यहां पर शरण मिलेगी।यही सीएए का उद्देश्य है।जो घुसपैठिए अलग-अलग देश से गलत ढंग से और गैर कानूनी तरीके से हमारे देश में हैं।उनको समय दिया गया है।या तो अपने आप को रजिस्टर कर लीजिए नहीं तो घुसपैठियों के खिलाफ कुछ ना कुछ कार्यवाही की जाएगी।क्योंकि इन लोगों ने तमाम सारे फर्जी आधार कार्ड और तमाम सारे फर्जी अकाउंट बनाए हुए हैं।हमारी गरीब जनता का जो हक है उसको यह लोग मार रहे हैं।वहीं भाजपा सांसद ने अखिलेश यादव द्वारा दिए गए 80 जिताओ भाजपा हटाओ देश बचाओ के नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देश बचाने की बात कर रहे हैं, देश बचाओ की बात तो छोड़िए यहां का आम नागरिक नहीं बचा है।इन लोगों के शासनकाल में पूरा प्रदेश माफियाओं के हवाले हो गया था। किसी के परिवार की महिलाएं नहीं बची, जिनके साथ छेड़खानी ना हुई हो।चुनाव में जनता एक अच्छा निर्णय देने वाली है मेरा मानना है कि उनका थोड़ा बहुत जो राजनीतिक अस्तित्व बचा हुआ है, उसी को बचाने में अखिलेश यादव परेशान हैं। देश को बचाने के बहाने अपना राजनीतिक अस्तित्व किसी तरीके से बरकरार रहे, इसको लेकर के इस तरीके का बयान दे रहे हैं।हालांकि इसी चुनाव में जनता एक अच्छा निर्णय देने वाली है। ऐसी पार्टियां जो केवल स्वार्थ की राजनीति करती हैं और स्वार्थ की राजनीति में लगी हैं, केवल जनता को लूटा है यह बहुत जल्दी साफ होने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here